Punjab Kesari MP ads

MP की बेटी मंजू बंबोरिया ने जीता गोल्ड मेडल, CM कमलनाथ ने दी बधाई

Wednesday, Dec 11, 2019-05:17 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश की बेटी मंजू बंबोरिया के 13वें दक्षिण एशियाई गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर सीएम कमलनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश के खाचरोद की प्रतिभाशाली बेटी मंजू बंबोरिया ने बॉक्सिंग के 64 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। गोल्ड मेडल जीतने पर आपको शुभकामनाएं। 
 

बता दें कि, साउथ एशियन गेम्स के अंतिम दिन भारत ने 6 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। इनमें मध्य प्रदेश की मंजू बंबोरिया ने 64 किग्रा वेट कैटेगरी में नेपाल की पूनम रावल को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News