Punjab Kesari MP ads

अब जर्मनी में अपनी तीरंदाजी दिखाएगी मुस्कान, एशियन गेम्स में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Friday, Jun 15, 2018-06:27 PM (IST)

जबलपुर : जिला की एक बेटी जर्मनी में अपनी तीरंदाजी का जलवा दिखाएगी। दरअसल तीरंदाज मुस्कान किरार का इंडियन आर्चरी टीम में चयन हुआ है। अब मुस्कान जुलाई में जर्मनी में होने वाले एशियाई गेम्स और वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सोनीपत में हुआ ट्रायल
भारतीय तीरंदाजी संघ की तरफ से 15 जून को एशियन गेम्स में भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया के लिए ट्रायल लिए गए। इसमें शामिल होने के लिए मुस्कान किरार भी सोनीपत पहुंची थीं। वे आठ खिलाड़ियों की सूची में शामिल थी। लेकिन इन ट्रायल्स से चार सदस्यीय भारतीय टीम को ही चुना जाना था, जिसमें शुक्रवार को मुस्कान को भी जगह मिली है। अब मुस्कान विदेश में प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करेगी।

कौन है मुस्कान किरार ?
जबलपुर की रहने वाली मुस्कान किरार तीरंदाज है। मुस्कान के पिता जबलपुर में मीट की दुकान चलाते हैं जबकि मां गृहणी हैं। मुस्कान ने बैंकाक में हुए महिला कंपाउंड- तीरंदाजी एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चैम्पियनशिप के कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में मुस्कान किरार ने 139 अंक प्राप्त किए और मलेशिया की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुस्कान किरार 2016 से मध्यप्रदेश में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। रिछपाल सिंह सलारिया उनके कोच हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Related News