Punjab Kesari MP ads

MP की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री का इस्तीफा, पार्टी पर उठाए सवाल

Thursday, Feb 14, 2019-04:06 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की आपसी अन्तर्कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी से नाराज कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सेल की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष करुणा शर्मा ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।

PunjabKesari

वे लम्बे समय से कांग्रेस से जुडी हुई हैं। वह महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी रह चुकी हैं। शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें बिना बताए संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। जबकि उन्होंने दिन रात पार्टी के लिए काम किया और उनके लिए हमेशा परिवार से अधिक संगठन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की जानकारी ईमेल और व्हाट्सअप पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया समेत सभी बड़े नेताओं को दी है। 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News