MP फिर हुआ शर्मसार, अस्पताल के बाथरुम में महिला से छेड़ छाड़

12/17/2018 11:16:18 AM

 

इंदौर: प्रदेश में अत्याचार इतना बढ़ गया है कि महिलाओं के लिए कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है। यहां तक कि अस्पताल जैसा सार्वजनिक स्थान भी इन अपराधियों से अछूता नहीं है। ताजा मामला चाचा नेहरु अस्पताल का है। यहां एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जबरन कॉलोनी की एक 20 वर्षिय रविवार की सुबह अपनी बेटी का इलाज के लिए चाचा नेहरु अस्पताल गई थी। जब उसका देवर बच्ची को लेकर पर्ची बनवाने गया था। तो वह बाथरुम गई। वहां अंदर पहले से एक आरोपी बैठा था। उसने महिला को अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद करके अश्लील हरकत करने लगा। महिला के चिल्लाने पर आसपास के मौजूद लोगों ने आकर उसे बचाया। महिला की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News