MPBJP के मुखिया ने खाया आदिवासी कार्यकर्ता के यहां टिक्कड़, जानिए क्या होता ये और इसका स्वाद चखकर क्या कहा वीडी शर्मा ने...

3/25/2023 7:21:02 PM

भोपाल/नर्मदापुरम (विवान तिवारी) : मध्यप्रदेश का यह साल चुनावी है। वही इस चुनावी साल में जो राजनीतिक पार्टियां है वह अब ग्राउंड जीरो पर आ गई है और लगातार अपने मैदानी कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत, मुलाकात कर रही है। वही मध्य प्रदेश बीजेपी बीते कुछ दिनों से लगातार अपने बूथ के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए बूथ विस्तारक अभियान 2.0 चला रहा है। यह अभियान बिल्कुल अंतिम पक्ति के कार्यकर्ता को मजबूत करने के लिए मील का पत्थर बताया जा रहा है।

PunjabKesari

वही इस अभियान को लेकर के मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा लगातार प्रदेशभर के अलग-अलग जगहों पर अपने दौरे कर रहे हैं और अपने सबसे निचले स्तर के कार्यकर्ता चाहे वो पन्ना प्रमुख या फिर बूथ के अध्यक्ष उनमें जोश भरने के लिए उनसे सीधे बातचीत के साथ साथ लगातार बैठकर लेकर संगठन को और ज्यादा संगठित करने में अपना जी जान लगाए हुए है।

इसी कड़ी में वीडी शर्मा बीते दिन नर्मदा पुरम के सिवनी मालवा विधानसभा के सिलवानी गांव में पहुंचे। इसे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं को बैठक ली और खुद अपने हाथों से एक पन्ना प्रमुख की जानकारी उन्होंने संगठन ऐप पर डाली। गांव में वो एक मकान पर पहुंचे जो पीएम आवास योजना के तहत बनी हुई है। ऐसा मकान के मालिक का कहना है। दरअसल वो घर बीजेपी के एक आदिवासी कार्यकर्ता का घर था।

PunjabKesari

वहां पहुंचकर अध्यक्ष शर्मा ने गांव की पारंपरिक तरीके से बने बैंगन भरता, मक्के, बाजरे की हाथ से बनी टिक्कड़ और सेम की सब्जी का आनंद लिया। जहां जमीन पर बैठकर एक आदिवासी परिवार में प्रदेश अध्यक्ष ने घर की महिलाओं के हाथों से बने पारंपरिक ग्रामीण भोजन का आनंद लिया तो वहीं दूसरी तरफ उनके इस आनंद से परिवार में एक अलग ही खुशी की लहर दौड़ी मानो उन्हें ऐसा लगा हो कि अतिथि के सेवा सत्कार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हुई। जिस कार्यकर्ता के घर पर प्रदेश अध्यक्ष ने भोजन किया उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों के चेहरे पर उत्साह और एक अलग अपनापन देखते ही बन रहा था। जानकार ये कहते है कि इन्हीं कारणों से ऐसा कहा जाता है कि कई बार भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज दूसरी अन्य पार्टियों के दिग्गजों से अलग हो जाया करते हैं और कहीं न कहीं इसका लाभ कार्यकर्ताओं को संगठित करने में बीजेपी को मिला करता है।

PunjabKesari

• क्या होता है टिक्कड़

हाथ से गेहूं, चावल, ज्वार इत्यादि अनाजों के आटे से बनाए गए एक खास पकवान को कई ग्रामीण क्षेत्रों में टिक्कड़ कहा जाता है। इसे बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान होती है और थोड़ी अलग होती है इसे हाथों से ही बनाया जाता है और इसके साथ में ही इसे आग पर सेंका जाता है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के ज्यादातर टिक्कड़ पकवान आदिवासी परिवारों मे खुशी के मौके पर बनाए जाते हैं। टिक्कड़ का स्वाद चखने वालों के अनुसार इस खास पकवान का स्वाद बहुत उम्दा और स्वादिष्ट होता है।

• कार्यकर्ता के घर पर किए भोजन को प्रदेश अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक दिन

आदिवासी परिवार में इस पारंपरिक भोजन के जायके को चखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए यह कहा कि उनके जीवन का ऐतिहासिक दिन है कि वह अपने कार्यकर्ता के घर पर बैठकर खाना खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाई उईके के घर पर बहनों ने जो टिक्कड़ बनाया है इसका स्वाद आत्मीयता भरा है। इसमें प्रेम है साथ ही उन्होंने यह कहा कि हमारे कार्यकर्ता का जो स्नेह और प्रेम है वह हमें काम करने की ताकत देता है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News