BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर नम आंखों से श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रदेश के मुखिया मोहन,माहौल हुआ गमगीन

Saturday, Mar 14, 2026-02:24 PM (IST)

बैतूल (राम किशोऱ पवार): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बैतूल में विधायक खंडेलवाल के निज निवास पहुंचे, यहां उन्होंने विधायक खंडेलवाल और उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री कृष्णा गौर,विधायक भैंसदेही महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे और विधायक घोड़ाडोंगरी गंगाबाई उईके , जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News