भोपाल में 2 अक्तूबर से “नगर सरकार आपके द्वार” अभियान की शुरूआत

Tuesday, Sep 17, 2019-02:15 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): प्रदेश की राजधानी भोपाल में गांधी जयंती से “नगर सरकार आपके द्वार” अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान को लेकर जिले की भोपाल नगर निगम और नगर पालिका परिषद बैरसिया में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। अभियान 22 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। 

PunjabKesari

कलेक्टर पिथोड़े ने बताया कि अभियान के तहत नगरीय निकायों में ई-नगर पालिका के माध्यम से नागरिकों को सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में इस दौरान नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के समाधान के साथ ही सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगीं। वहीं इस अभियान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन कर प्रशिक्षण आदि दिया जा रहा है। अभियान में स्वयं सेवकों को भी जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे वातावरण निर्माण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News