इंदौर में बड़ा हादसा, नगर निगम के 2 सफाई कर्मचारी की सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस से मौत,घटना से सनसनी

Monday, Mar 02, 2026-09:03 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): देश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इंदौर नगर निगम के सफाई कर्मचारी की सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस मौत हो गई है दोनों कर्मचारी सक्शन टैंकर लेकर चोइथराम मंडी गेट पर पहुँचे थे। जहाँ  सीवर की सफाई के दौरान जब सक्शन टैंकर का पाइप निकाला गया, तो पाइप का एक टुकड़ा सीवर टैंक में गिर गया।

करण और अजय के रूप में हुई मृतकों की पहचान

उसी टुकड़े को निकालने के लिए नगर निगम के दो सफाई कर्मचारी चेम्बर के अंदर उतरे। लेकिन  चेम्बर में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी दुखद मौत हो गई । मृतकों की पहचान करण और अजय के रूप में हुई है। दोनों की मौत के लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और कर्मचारियों में भी रोष है।

दोनों नगर निगम के सफाई कर्मचारी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। इस दौरान एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक भी उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने दोनों निगम कर्मचारिओ के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले की जाँच शुरू की..

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस के कारण दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे के बाद सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लिहाजा पुलिस पोस्टमार्टम के बाद सही  और सटीक खुलासा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News