Punjab Kesari MP ads

अर्जेंट काम के बहाने बुलाया…फिर इस हाल में मिली 20 साल की युवती, इलाके में फैली सनसनी

Tuesday, Mar 17, 2026-02:59 PM (IST)

बुरहानपुर : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर के आलमगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां 20 वर्षीय युवती निकिता सुरागे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना गणपति थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है।

PunjabKesari

मृतिका की मामी प्रमिला मेहरा के अनुसार, निकिता एक फर्नीचर की दुकान में काम करती थी। बीते दिन दुकान मालिक के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद निकिता ने अपने परिजनों से साफ कह दिया था कि वह अब उस दुकान पर काम करने नहीं जाएगी। लेकिन अगली ही सुबह घटनाक्रम ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि दुकान मालिक ने निकिता को फोन कर “अर्जेंट काम” का बहाना बनाकर कुछ देर के लिए बुलाया। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द लौट आएगी, लेकिन कुछ ही देर बाद आई खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया-निकिता की हत्या हो चुकी थी।

PunjabKesari

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिली। परिवार का आरोप है कि यह एक सुनियोजित वारदात हो सकती है और उन्होंने आरोपी को जल्द सार्वजनिक करने और कड़ी सजा देने की मांग की है।

वहीं गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती को कितनी और कहां-कहां चोटें आई हैं। फिलहाल यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News