जेपी नड्डा का मध्य प्रदेश आना भाजपा के जाने का शुभ संकेत- रणदीप सुरजेवाला, जनआशीर्वाद यात्रा को बताया लूट और अवसरवाद की यात्रा
Sunday, Sep 03, 2023-02:48 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी): भाजपा आज से प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा शुरु करने जा रही है। इसे यात्रा को लेकर राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा बयान दिया है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि धोखा और धन लूट की अवसरवाद यात्रा आज शुरू हो गई है। शिवराज सिंह चौहान जी वोट नहीं माफी मांगों। नड्डा जी आप जवाब दीजिए 18 सालों में मध्य प्रदेश को क्यों किया बर्बाद?
रणदीप सुरजेवाला ने एक के बाद एक सवाल उठाते हुए कहा कि जनता धोखेबाजों से क्यों हिसाब ना ले और अवसरवादियों को आशीर्वाद क्यों दे? क्या किसानों की आमदनी का काम करने के लिए आशीर्वाद दें। किसान आज सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 20 हजार 489 किसानों की आत्महत्या के लिए आपको आशीर्वाद दें?
4 लाख 22 हजार करोड़ के कर्ज में दबा देने के लिए आपका आशीर्वाद दें? क्या 50% की सरकार चलाने के लिए आशीर्वाद दें? 58000 बहनों बेटियों बहुओं के बलात्कार के लिए आशीर्वाद दें? 67 हजार बच्चियों के अपहरण के लिए आशीर्वाद दें ? व्यापम से लेकर पटवारी तक भर्ती परीक्षाओं में 75 लाख नौजवान के भविष्य को बर्बाद करने के लिए आशीर्वाद दें? महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार के लिए आशीर्वाद दें? आदिवासी लोगों पर अत्याचार और पेशाब करने के लिए आशीर्वाद दें? 3 लाख से ज्यादा आदिवासी भाइयों के पट्टे खारिज करने के लिए आपको आशीर्वाद दें?
दलित अत्याचार में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने के लिए आशीर्वाद दें? 29000 से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद करवाने के लिए आपको आशीर्वाद दें या लाखों बच्चों को स्कूल से निकाल देने के लिए आशीर्वाद दें? अल्प वर्षा के चलते किसानों की फसलें खराब हो रही हैं बिजली के लिए हालात हाहाकार है। भ्रष्टाचार और अत्याचार है तब भी बीजेपी को माफी नहीं वोट की दरकार है। आपकी पाप की राजनीति का घड़ा भर गया है। आप झोला उठाइए और जाइए क्योंकि अब आ रही मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार।
सिंधिया समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होने पर सुरजेवाला ने कहा कि क्या यह नहीं दर्शा रहा है कि भाजपा बिखर रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा टूट रही है शिवराज सिंह चौहान पैनिक मोड में है। इसलिए आनन फानन में प्रदेश की संपत्ति कर्ज में रखकर कुछ भी घोषणा कर जा रहे हैं। उन्हें भी मालूम है कि 2 महीने से ज्यादा वह चला नहीं सकते हैं।
वहीं जेपी नड्डा के मध्य प्रदेश दौरे पर सुरजेवाला ने निशाना साधते हुए कहा कि जेपी नड्डा जी के गृह प्रांत में हार गए कांग्रेस की सरकार बनवाई है। जेपी नड्डा जी का आना भाजपा के जाने का शुभ संकेत है।
उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में आमंत्रण नहीं करने वाले बयान पर सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आदत अपने सब नेताओं को अपमानित करने की है। मोदी और शिवराज सरकार ने लगातार अपने वरिष्ठ लोगों को तिरस्कार किया है। पीएम मोदी ने अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी बर्फ में लगा दिया जिन्होंने मुरली मनोहर जोशी को रिटायर्ड कर दिया। मोदी जी के गुरु गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल जी को जबरन रिटायर्ड कर दिया। यह एक लंबी लिस्ट है हम उनके परिवार पर कोई टिप्पणी नहीं करते वह जाने। लेकिन हिंदुस्तान की संस्कृति है जो अपने बुजुर्गों का तिरस्कार उसे भगवान में माफ नहीं करता है।