Punjab Kesari MP ads

CM के भूमिपूजन कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र से स्थानीय विधायकों का नाम गायब, पूर्व विधायक बोले- क्रेडिट अकेले ले सकते हो वोट नहीं...

Wednesday, Sep 28, 2022-12:15 PM (IST)

राजगढ़(सुनील सरावत): CM शिवराज सिंह चौहान आज राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे जिले में करोड़ों की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। लेकिन इस कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह को नहीं बुलाया गया है। इस पर पूर्व विधायक ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से नाराजगी जताई है। पूर्व विधायक ने ट्विट के जरिए सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज राजगढ़ में करीब 400 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। आमंत्रण पत्र में नाम नहीं लिखे जाने से नाराज स्थानीय विधायक प्रियव्रत ने ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान को घेरा। उन्होंने लिखा कि आमंत्रण पत्र से स्थानीय विधायकों के नाम गायब। लगता है क्रेडिट का मामला है। भाई साहब क्रेडिट तो जरूर अकेले ले सकते हो, वोट नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News