Punjab Kesari MP ads

3 साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा कॉरिडोर, होंगी ये सुविधाएं

Wednesday, Aug 22, 2018-04:15 PM (IST)

जबलपुर : नर्मदा के किनारे 400 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 8.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। नगर निगम ने इसे नर्मदा समृद्धि कॉरिडोर नाम दिया है। निगम इस प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार करा रहा है। अगले 3 साल में शहर के भटौली से तिलवारा के बीच आकर्षक कॉरिडोर में सफर कर पाएंगे।

PunjabKesariमनोरंजन भी होगा
कॉरिडोर काफी हद तक अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तरह तैयार होगा। इसमें नर्मदा के दर्शन के अलावा लोगों के मनोरंजन के भी इंतजाम होंगे। बच्चों और बड़ों के वक्त बिताने के लिए यहां कई सुविधाएं होंगी। प्रस्ताव बनाने के लिए निर्माण एजेंसी तय होगी। जिसे करीब 2 साल का वक्त काम के लिए मिलेगा। अधिकारी के अनुसार इसे बनाने में देरी भी हुई तो तकरीबन 3 साल में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

PunjabKesariहोंगी ये सुविधाएं 
कॉरिडोर में दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा की सुविधा होगी। मार्ग के बीच में बैठक व्यवस्था होगी। नर्मदा दर्शन के लिए व्यू पॉइंट होगा। पथ-वे में खान-पान के लिए स्टॉल और आराम करने के लिए कुर्सियां कॉरिडोर के किनारे गार्डन भी होगा। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News