MP के वरिष्ठ मंत्री से अचानक मिलने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, राजनीतिक हल्कों में खासी हलचल
Tuesday, Oct 06, 2026-03:17 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री करणसिंह वर्मा के घर पहुंचे। दोनों दिग्गजों के बीच अचानक मुलाकात से राजनीतिक हल्कों में हलचल बढ़ी है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री करणसिंह वर्मा के घर पहुंचे। खास बात यह है कि दोनों दिग्गजों के बीच मुलाकात पर राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही है। दरअसल, दतिया उपचुनाव के बाद से सुर्खियों में आए नरोत्तम मिश्रा राजनीतिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय दिखाई दिए हैं। इसके चलते पूर्व गृह मंत्री ने बीजेपी संगठन और सत्ता के वरिष्ठ नेताओं से लगातार मुलाकातें भी की गई।
संगठन नेताओं और मंत्रियों से उनकी भेंट से सियासी गलियारों में खासी हलचल मच जाती है। इसी बीच आज यानी मंगलवार को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री करणसिंह वर्मा के घर पहुंचे। जिस पर अटकलें लगाई जा रही है। इस मुलाकात के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने वरिष्ठ मंत्री करणसिंह वर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।
मप्र शासन के आदरणीय कैबिनेट मंत्री (राजस्व विभाग) मेरे मित्र श्री करण सिंह वर्मा जी को उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की आत्मीय एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। जगत जननी मां पीतांबरा माई की असीम कृपा और आशीर्वाद सदैव उन पर बना रहे; वे दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य एवं जीवन हमेशा सुखमय रहे, यही माई से मंगलकामना है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 6, 2026

