गृह मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, बोले- ''कोई कांग्रेस नेता किसानों के खेतों पर गया''

3/27/2023 12:43:36 PM

भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कमलनाथ (kamal nath) पर निशाना साधा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने वचन तो निभाया नहीं था, तो वो वचन के पक्के कहा से हो गए। राहुल (rahul gandhi) जी के मामले में वचन के पक्के हैं। कल का भी उनका प्रदर्शन फीका रहा। जहां व्यक्तिगत मामला होता है, वहां वो वचन के पक्के होते हैं। वहीं गृह मंत्री ने 'दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) के द्वारा मीडिया का अपमान करने पर कहा कि दिग्विजय और राहुल गांधी गुरु चेल हैं'। राहुल गांधी ने दिल्ली में और दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में मीडिया का अपमान किया है, कुछ नहीं मिलता तो 'गोदी मीडिया' (godi media) कहने लगते हैं'।

गृह मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train) शुरु होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी जी का ये वंदनीय कदम है। मध्य प्रदेश में ये बड़ी सौगात है और ये काम मोदी जी ही कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा फसल के मुआवजे पर गड़बड़ी और देरी करने के आरोपों का खंडन करते हुए गृह मंत्री ने पूछा कोई कांग्रेस का नेता खेत पर गया, किसी किसान को गले नहीं लगाया, किसी किसान के आंसू नहीं पौछे और आज मुआवजे के नाम पर सरकार पर आरोप लगाते हैं।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News