नरोत्तम मिश्रा बोले- कमलनाथ जी! अहाते बंद करने का स्वागत नहीं कर सकते तो जनता को बदनाम भी मत करिए

Friday, Feb 24, 2023-12:13 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मदिरा प्रदेश वाले बयान को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान पर कहा कि देश और मध्यप्रदेश को बदनाम करना कांग्रेस का स्वभाव बन चुका है। कमलनाथ का मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहना भी प्रदेश को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।

कमलनाथ जी आप तो मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के लिए अलग से शराब बार खोल रहे थे। आप आहते बंद करने के निर्णय का स्वागत नहीं कर सकते तो आप प्रदेश की जनता को बदनाम भी मत करिए। शिवराज सरकार ही है जो शराब से दूर रहने के निर्णय लेती हुई आई है। कमलनाथ जी इन दिनों भटकाने की राजनीति कर रहे है। कमलनाथ जी ने ओबीसी वर्ग साथ छलावा किया। किसानों के साथ छलावा किया। बेरोजगारों के साथ छलावा किया और अभी भी छलावे वाली बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के नेता लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं तो कांग्रेस के नेताओं को पीड़ा हो रही है। कांग्रेस को पता है कि चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है। इसलिए अभी से कांग्रेसी जनता के बीच नहीं जा रहे है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह के कल मध्य प्रदेश आगमन पर प्रदेश की जनता पलक पावडे बिछा कर उनके स्वागत के लिए आतुर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News