Punjab Kesari MP ads

एमपी की बेटी से 16 दिन तक गैंगरेप, 7-8 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; पीड़िता का हाल देख चीख उठी मां

Wednesday, May 20, 2026-10:18 AM (IST)

MP Desk: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली एक छात्रा के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक NEET छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने बारी-बारी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि दरिंदों ने छात्रा को नशीले इंजेक्शन देकर बेसुध रखा, सिगरेट से शरीर दागा और विरोध करने पर चाकू से हमला किया। फिलहाल, पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और वह गहरे सदमे में है। 

जानकारी के अनुसार, इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दिया गया है। जहां एमपी के छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पठा गांव निवासी एक 25 वर्षीय छात्रा NEET की तैयारी कर रही थी। बीती 30 अप्रैल को वह कोचिंग से अपने कमरे में लौट रही थी, तभी कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। 16 दिन तक उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

प्रयागराज में बनाकर रखा बंधक
पीड़िता के मुताबिक गांव का ही मोहित श्रीवास अपने साथी अंकित श्रीवास, हल्लू राजपूत और अन्य लोगों के साथ उसे प्रयागराज ले गया, जहां एक जगह बंधक बनाकर रखा गया। छात्रा का आरोप है कि आरोपियों द्वारा हर दो घंटे में उसे नशीले इंजेक्शन लगाए जाते थे, ताकि वह विरोध न कर सके। इसी दौरान मुख्य आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर सिगरेट से दागा
पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके शरीर को जलती सिगरेट से दाग दिया और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दबाव बनाकर जबरन मांग भरकर शादी जैसी रस्म भी कराई।

मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
इधर, छात्रा के अचानक लापता होने पर उसकी मां ने महोबा पुलिस में कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित कर छात्रा की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया गया है।

तीन आरोपी हिरासत में
मामले में पुलिस ने अब तक तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ASP बोलीं- गंभीर धाराओं में कार्रवाई
महोबा एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस टीमों ने युवती को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News