भाजपा संगठन में फेरबदल, नगरीय निकाय, पंचायत और व्यवसायी प्रकोष्ठ में नई टीम का ऐलान
Friday, Jul 10, 2026-02:20 PM (IST)
रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार का दौर लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्यकारिणी पदाधिकारियों और संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला संयोजक और सह-संयोजकों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी, संभाग प्रभारी-सहप्रभारी, जिला संयोजक-सह संयोजक की घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/MeCuEYuRNB
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 9, 2026
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 10, 2026
जारी सूची के अनुसार नगरीय निकाय प्रकोष्ठ और पंचायत प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 9, 2026
इसके अलावा भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसमें भी संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला संयोजक और सह-संयोजकों के नाम घोषित किए गए हैं।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 9, 2026
पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना तथा विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाना है। आने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा लगातार अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी हुई है।

