महाकुंभ के बाद भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची हो सकती है जारी- प्रभात झा

Wednesday, Sep 20, 2023-12:30 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले में मंगलवार को पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा महाराजपुर विधानसाभा होते हुए छतरपुर विधानसभा पहुंची जहां देर शाम बस स्टैंड पर भाजपा से घोषित प्रत्याशी ललिता यादव, पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने संबोधित किया था। जहां से यह यात्रा देर शाम बिजावर के लिए निकली जो देर रात बिजावर पहुंची।

बता दें कि प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के महाकुंभ का आयोजन रखा गया है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा लेकर मंगलवार की देर शाम बिजावर पहुंचे प्रभात झा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद जारी हो सकती है। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा का सवाल बहुत बड़ा है। वह छोटे कार्यकर्ता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने इस दौरान मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर कहा कि मीडिया को ऐसा लगता है। जबकि शिवराज सिंह जी अभी मुख्यमंत्री है और रोजाना 10 से 15 कार्यक्रम कर रहे हैं। क्योंकि प्रदेश भर के विधानसभा क्षेत्र में यह जन आशीर्वाद यात्राएं जाना थी। इसलिए सबको जिम्मेदारी दी गई है।

इसके पहले पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान व्यापक जन समर्थन मिलने की बात कही। वहीं मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News