नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, CM मोहन ने दी शुभकामनाएं
Tuesday, Jan 20, 2026-01:43 PM (IST)
भोपाल : BJP में आज नितिन नबीन पार्टी ने आज औपचारिक रूप से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। 45 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास में इस पद पर बैठने वाले अब तक के सबसे युवा नेता बन गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं भेंट की है।
LIVE: नई दिल्ली में @BJP4India के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का अभिनंदन कार्यक्रम... https://t.co/w5i6O9zie2
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 20, 2026
PM मोदी ने दी बधाई
PM मोदी के संबोधन के बाद नए अध्यक्ष नितिन नबीन के मंच से संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पीएम के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया।
आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में 'संगठन पर्व' के अंतर्गत @BJP4India के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में सहभागिता की। pic.twitter.com/J4oAHwg9cz
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 19, 2026
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम मोहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और दिल्ली में नितिन नबीन के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।
माननीय श्री @NitinNabin जी को विश्व के सबसे विशालतम संगठन @BJP4India का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 20, 2026
एक साधारण कार्यकर्ता से पार्टी के सर्वोच्च संगठनात्मक दायित्व तक की आपकी यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत और लोकतांत्रिक व… pic.twitter.com/mpBrBWUqbB
'नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता', PM मोदी
PM मोदी ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मंच से एक बड़ा बयान दिया है। पीएम ने कहा कि नितिन मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता।

