Punjab Kesari MP ads

बारिश बनी लोगों के लिए मुसीबत, देरी से काउंसलिंग सेंटर पहुंचने पर नहीं हुई इंट्री

Tuesday, Jul 24, 2018-08:19 PM (IST)

सागर : भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इसका एक नज़ारा सागर में भी देखने को मिला। डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में यूजी के लिए स्पेशल काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। खाली सीटों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी संबंधित विभागों में पहुंचे लेकिन तेज बारिश होने के चलते कई विद्यार्थी लेट हो गए और उन्हें प्रवेश से वंचित होना पड़ा। फॉर्मेसी विभाग में छात्रों ने एडमिशन सेल से शिकायत की।

छात्रों का कहना था कि वे 9.45 बजे विभाग में पहुंच गए थे। जबकि रिपोर्टिंग टाइम 10 बजे था, इसके बावजूद उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई और 10 बजे ही उन्हें लेट बताकर बाहर कर दिया गया। वहीं जिन छात्र छात्राओं के उनसे कम अंक हैं उनकी उपस्थिति दर्ज कर उन्हें रोक लिया गया। मामले में विभागाध्यक्ष संजय कुमार जैन ने छात्रों के आरोप निराधार बताते हुए गलत ठहराया और देर हो जाने पर आने की बात कही।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rehan

Related News