अब एक और BJP MLA ने पार्टी के लिए खड़ी की मुश्किल, अधिकारियों के मंच से दी गालियां, तूफान खड़ा कर रहा वीडियो

Monday, Feb 09, 2026-03:39 PM (IST)

(डेस्क): प्रदेश में बीजेपी सरकार के लिए उसके मंत्री और विधायक लगातार मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं । आए दिन कोई ऐसा बयान होता है जो पार्टी के लिए दिक्कत पैदा कर रहा है। अब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की शाहपुरा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का एक बयान फिर पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ी कर रहा है। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच पर से अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए पार्टी को फिर से निशाने पर लाने का काम किया है।

मंच से हरामी शब्द का प्रयोग

दरअसल  यह पूरा मामला ग्राम पंचायत राम गुढ़ा का है। लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच से कहा कि सालों से कुर्सी पर बैठे अधिकारी मक्कारी कर रहे हैं और उन्हें हरामी बताया।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लांघे शब्दों की मर्यादा, आपत्तिजनक शब्दों से आए निशान पर

आपको बता दें कि ये मामला मध्य प्रदेश के डिंडौरी जनपद की रामगुड़ा ग्राम पंचायत का है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ये सारा विवाद और शब्द सामने आए हैं।  अधिकारी पर भड़कते हुए विधायक धुर्वे ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए विधायक जैसे पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई।

इसे भी टर्मिनेट करो, सालभर से मक्कारी कर रहा-ओमप्रकाश धुर्वे

धुर्वे ने अधिकारियों पर भड़कते हुए कहा कि इसे भी टर्मिनेट करो, सालभर से मक्कारी कर रहा है। इसके बाद उन्होंने खुले मंच से अपशब्द कहे और जमकर अधिकारियों को भला-बुरा कहा। धुर्वे के  ये शब्द अब जमकर वायरल हुए हैं।  लिहाजा भाजपा विधायकों के साथ ही मंत्रियो के विवादित शब्दों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बदजुबानी के मामले थम नहीं रहे। अब डिंडौरी जिले की शाहपुरा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के शब्द चर्चा में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News