Punjab Kesari MP ads

5 हजार में 3 आरोपी नहीं छूट सकते, कम से कम 10 हजार लगेंगे, हैड कांस्टेबल का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, ASP ने किया सस्‍पेंड

Wednesday, May 27, 2026-09:07 PM (IST)

(बिलासपुर): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक ऐसा रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया है जो पुलिस महकमे को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहा है। यहां पर आरोपियों को छोड़ने के लिए हेड कॉन्‍स्‍टेबल ने रिश्वत मांग डाली । जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल पर तीन आरोपियों को छोड़ने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगा है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य को निलंबित करके कड़ी कार्रवाई की है।

हैड कांस्टेबल किए गए सस्‍पेंड

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है।  इस वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल साफ साफ घूस मांगते हुए दिखाए दे रहे हैं।  यह कहते सुनाई दे रहा है कि 3 लोगों को इतनी आसानी से नहीं छोड़ा जा सकता है, इसके लिए 10 हजार रुपए देने होंगे। वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हुआ। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से हैड कांस्टेबल को सस्पेंड करके पुलिस लाइन भेज दिया है और मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

मामले के मुताबिक  ये कांड मारपीट से जुड़े एक मामले में हुआ है। इस मारपीट मामले की जांच की जिम्मेदारी हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य को सौंपी गई थी। आरोप है कि शोभित ने तीनों आरोपियों को थाने में बैठाकर जेल भेजने की धमकी दी,लेकिन बाद में उन्हें छोड़ने के लिए पैसों की मांग की गई। इसका एक वीडियो वायरल हो गया । वीडियो ASP के संज्ञान में आया तो हैड़ कांस्टेबल को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News