Punjab Kesari MP ads

MP की 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग

Friday, May 22, 2026-11:18 AM (IST)

MP desk: आज यानी 22 मई को भारत निर्वाचन आयोग ने एमपी की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 18 जून को वोटिंग होंगी।

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी होगी। जबकि उम्मीदवार 9 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। वहीं, राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होगा। 

मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के दिग्विजय सिंह ,जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी की राज्यसभा सीट खाली हो रही है। इनका कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। इन सीटों पर नए सदस्यों के चुनाव के लिए जून में मतदान कराया जाएगा। बता दें कि देश भर में 24 सीटों पर चुनाव होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News