Punjab Kesari MP ads

राज्य चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही एक्टिव हुई कांग्रेस! इस नेता को टिकट मिलना लगभग तय

Friday, May 22, 2026-01:57 PM (IST)

भोपाल : राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। आज ही भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस के पाले में जाना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव का ऐलान होते ही इस सीट के लिए कई संभावित उम्मीदवार हैं, जो संभवतः कांग्रेस के खाते में जाएगी। इन उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर मीनाक्षी नटराजन और निमाड़ क्षेत्र के एक प्रमुख OBC नेता अरुण यादव तक शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और ऐसे चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है, जिससे क्रास वोटिंग से बचा जा सके। इस वक्त सबसे मजबूत दावेदार कमलनाथ माने जा रहे हैं। कांग्रेस उन्हें राज्यसभा भेज सकती है।

दिग्विजय सिंह की खाली हो रही राज्यसभा सीट पर किसे भेजा जाएगा इस पर कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है। दरअसल, कांग्रेस के लिए इस सीट पर बने रहना इतना आसान नहीं है। कांग्रेस को एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो न केवल वैचारिक रूप से मजबूत हो, बल्कि राज्य में पार्टी के बिखरे हुए गुटों को एक साथ रखने की क्षमता भी रखता हो। प्रमुख दावेदारों की फेहरिस्त में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, क्योंकि उनका राजनीतिक कद और अनुभव पार्टी के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। वहीं महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिहाज से मीनाक्षी नजराजन का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। इनके अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को एक युवा नेतृत्व के तौर पर नजरअंदाज करना आलाकमान के लिए आसान नहीं होगा। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी इस रेस में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, जिससे साफ है कि पार्टी के भीतर पिछड़े और युवा नेतृत्व को साधने का दबाव भी नेतृत्व पर बना हुआ है

बता दें कि आज 22 मई को भारत निर्वाचन आयोग ने एमपी की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 18 जून को वोटिंग होंगी। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी होगी। जबकि उम्मीदवार 9 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। वहीं, राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होगा। 

मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के दिग्विजय सिंह ,जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी की राज्यसभा सीट खाली हो रही है। इनका कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। इन सीटों पर नए सदस्यों के चुनाव के लिए जून में मतदान कराया जाएगा। बता दें कि देश भर में 24 सीटों पर चुनाव होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News