Punjab Kesari MP ads

BJP MLA से पंगा लेने वाले SDOP का हुआ प्रमोशन, अब इस बड़ी पोस्ट पर हुए विराजमान,चर्चा में तबादला

Friday, Jun 05, 2026-09:00 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। जहां 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं वहीं लंबे समय से एक जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी रैंक के 66 अधिकारियों को भी बदला गया है।  वहीं इन सबके बीच एक फैसला काफी चर्चित हो रहा है। दरअसल विधायक प्रीतम लोधी से विवाद के चलते सुर्खियों में आए SDOP आयुष जाखड़ का प्रमोशन कर दिया गया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

विधायक प्रीतम लोधी से विवाद हुआ था प्रदेश भर में चर्चित, IPS को मिला प्रमोशन

दरअसल पिछले दिनो मध्य प्रदेश में विधायक प्रीतम लोधी और आयुष जाखड़ का विवाद काफी गहराया था और इसको लेकर काफी राजनीति भी हुई थी लेकिन अब विधायक प्रीतम लोधी से विवादों में आए आयुष जाखड़ को प्रमोशन दिया गया है। जाखड़ को  SDOP से जबलपुर का एडिशनल SP बना दिया गया है। यह प्रमोशन काफी चर्चा में हैं।

प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी के मामले से उपजा था विवाद

आपको  बता दें कि पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी के एक कारनामे की वजब से आयुष जाखड और विधायक के बीच काफी बयानबाजी हुई थी।  दिनेश लोधी ने अपनी गाड़ी से राहगीरों को टक्कर मार दी थी जिसको लेकर SDOP पद पर तैनात आईपीएस आयुष जाखड़ ने मामले में संज्ञान लिया था और थाने बुलाकर जमकर क्लास लगाई थी। बेटे की यही क्लास विधायक प्रीतम लोधी को नागवार गुजरी थी औऱ उन्होंने आयुष जाखड़ को चेतावनी तक दे डाली थी। ये मामला इतना गरमाया था कि प्रीतम लोधी को बीजेपी आलाकमान के पास सफाई देनी पड़ी थी। लिहाजा अब आयुष जाखड़ को प्रमोशन मिल गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News