Punjab Kesari MP ads

दतिया में किसान की करंट लगने से मौत, खेत में मोटर पंप का तार जोड़ते समय हुआ हादसा

Monday, Nov 11, 2024-04:02 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले गांव रुआ सेनपुरा में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है, आपको बता दें की यह हादसा उस दौरान हुआ जब किसान खेत में गया था और यहां पर पानी का पंप चालू कर रहा था, इस बीच मोटर का एक तार टूट गया जिसकी चपेट में किसान आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 8 बजे की है पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesariप्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजेंद्र था और राजेंद्र अपने खेत में मोटर पंप चालू करने के लिए गया था, तार जोड़ते समय एक मोटर का तार टूट गया जिसकी चपेट में राजेंद्र आ गया करंट लगने से राजेंद्र बेसुध हो गया था और करंट लगने के बाद किसान को अस्पताल ले जाया गया इंदरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News