Punjab Kesari MP ads

पन्ना हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत पर CM मोहन ने जताया शोक, सहायता राशि का किया ऐलान

Tuesday, May 26, 2026-07:15 PM (IST)

पन्ना (टाइगर खान) : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुआं की खुदाई के दौरान हुआ, यहां दीवार धंसकने से 5 मजदूर मिट्टी में दब गए और पांचों की मौत हो गई। घटना पर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है और मुआवजे का ऐलान किया है।

जिले की अजयगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत बीहर पुरवा के नयापुरवा में हुई इस दर्दनाक घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव ने खेद जताया। मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया।
 

​ये है पूरा मामला

पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत बीहर पुरवा के नयापुरवा में सात मजदूर कुएं के भीतर काम कर रहे थे। तभी दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए और ठीक उसी पल कुएं की कमजोर मिट्टी भरभराकर ढह गई। अंदर काम कर रहे पांचों मजदूर मलबे के नीचे जिंदा दफन हो गए। स्थानीय प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 3 घंटे तक भारी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अफसोस! किसी की जान नहीं बचाई जा सकी। मलबे में दबने से आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल के की दर्दनाक मौत हो गई। ​

खबर मिलते ही जिला कलेक्टर ऊषा परमार एवं एसपी निवेदिता नायडू खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव आर्थिक और प्रशासनिक मदद का भरोसा दिया है। फिलहाल, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News