Punjab Kesari MP ads

दतिया में इस युवा चेहरे पर दांव की तैयारी! राजेंद्र भारती ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Wednesday, May 20, 2026-03:51 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव की आहट तेज हो गई है। प्रदेश के दोनों बड़े राजनीतिक दल अंदरखाते तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने दिल्ली में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। सबसे खास बात यह रही कि राजेंद्र भारती के साथ उनके बेटे डॉ अंकित भारती भी मौजूद रहे। ऐसे में इस मुलाकात को सीधे तौर पर दतिया उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण मुलाकात 16 मई को दिल्ली में हुई थी। दतिया में संभावित उपचुनाव के बीच पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और उनके बेटे अंकित भारती की इस मुलाकात के बाद कयासों का दौर शुरु हो गया है। कहा जा रहा है कि राजेंद्र भारती अपने बेटे को इस सीट से टिकट दिलाना चाहते हैं। इसलिए राजेंद्र भारती दिल्ली में लॉबिंग में जुटे हैं।

अंकित भारती की राजनीतिक भूमिका

राजेंद्र भारती के सुपुत्र अंकित भारती को दतिया में एक मजबूत और युवा चेहरा माना जा रहा है। उन्होंने लॉ (LAW) विषय से अपनी PHD की है। शिक्षित होने के साथ-साथ कांग्रेस के एक सक्रिय नेता के रुप में पहचान है। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय रिसर्च विंग से जुड़े हैं। उनकी इसी योग्यता और सांगठनिक अनुभव के कारण उन्हें दतिया विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News