Punjab Kesari MP ads

एक SDM ने काटा दूसरे SDM का चालान, बहुत कम देखने को मिलते हैं कानून के ऐसे रखवाले

Wednesday, May 13, 2020-05:33 PM (IST)

बालाघाट(हरीश लिलहरे): लॉकडाउन में नियमों का पालन कराने पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरी एक एस.डी.एम. ने दूसरे एस.डी.एम. का चालान काटकर साबित कर दिया कि कानून सबके लिए बराबर होता है। यह साहसिक व निष्पक्ष कार्रवाई बालाघाट के किरनापुर एसडीएम निकिता मंडलोई ने की। ड्यूटी दौरान लॉकडाउन का पालन करा रही मंडलोई ने रोड पर से गुजरने वाले हर एक उस शख्स का चालान काटा जो बिना मास्क था। इस दौरान एक दूल्हे पर भी कार्रवाई की गई।

PunjabKesari

बता दें कि लॉक डाउन-3 के दौरान कलेक्टर दीपक आर्य बालाघाट ने प्रशासकीय अधिकारी के बीच किये गए कार्य विभाजन में परिवीक्षाधिन डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई को किरनापुर का प्रभार सौंपा है। प्रभार मिलते ही एस.डी.एम. किरनापुर निकिता मंडलोई अपने दल बल के साथ बस स्टैंड पर चैंकिंग के लिए पहुंच गई। तभी उन्होंने उन सभी लोगों का 50 रुपए का चालान काटा जो बिना मास्क लगाए मोटर साईकिल और चार पहिया वाहनों से गुजर रहे थे। इनमें से कुछ एक से उठक बैठक लगवाकर, मास्क देकर छोड़ दिया। इसी चालानी कार्रवाई के दौरान रविन्द्र परमार एस.डी.एम. लांजी भी बालाघाट जा रहे थे। जहां उनके ड्राईवर और उन्होंने स्वयं मास्क नहीं लगाया था। जिन्हें निकिता मंडलोई द्वारा रोककर उनका भी चालान काटा गया। इतना ही नहीं एस.डी.एम. किरनापुर ने बिना मास्क लगाए ग्राम रक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, आबकारी निरीक्षक के चालक एवं अपनी दुल्हन को लाने जा रहे दूल्हे का भी चालान काटकर दूल्हे को मास्क लगाकर सोशल डिसडेंटिंग का पालन करने के निर्देश के साथ छोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News