Punjab Kesari MP ads

जीतू पटवारी कितने पढ़े हैं ये भगवान ही जाने,उनकी 2-2 जन्म तारीख हैं,उनको दस्तावेज और कागज समझ नहीं आते- कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव

Friday, Jul 03, 2026-08:36 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश में आज का दिन राजनीतिक हलचल वाला रहा।  इंदौर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद  प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को तो आड़ें हाथों लिया है। राकेश यादव के बयानों से ऐसा लगा कि वो लंबे समय  से कांग्रेस में घुट रहे थे। आज जब कांग्रेस पार्टी से उन्होंने इस्तीफा दिया तो अपने दिल का गुब्बार भी जमकर निकाला। उन्होंने जीतू पटवारी से लेकर राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया और जो मन में आया वो बोला।

जीतू पटवारी की पढ़ाई-लिखाई पर राकेश यादव ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कलह और बगावत से हलचल है। पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने इस्तीफा देने के बाद जीतू को गंभीर और बड़े आरोप लगाए। उन्होंने जीतू पटवारी की पढ़ाई पर ही सवाल उठा दिए। भारत न्यास ट्रस्ट को दी भूमि को लेकर राकेश यादव ने जीतू की समझ पर सवाल उठाए। राकेश यादव ने कहा कि इसके लिए पढ़ा लिखा होना जरुरी है, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे प्रदेश अध्यक्ष की पढ़ाई-लिखाई संदेहास्पद है ,वो कितने पढ़े लिखे हैं ये तो भगवान ही जाने क्योंकि उनकी 2-2 जन्म तारीख है, उनको न दस्तावेज समझ आते हैं और न ही कागज। ट्रस्ट पर लगाए आरोप में जीतू पटवारी खुद ही फंस गए हैं। ट्र्स्ट सरकारी है और सरकारी जमीने एक विभाग से दूसरे विभाग को ट्रांसफर होती हैं। कांग्रेस के शासन काल में भी ऐसे काम हुए हैं। ये भ्रष्टाचार नहीं होता है न घोटाला होता है। जनता की भलाई के लिए ऐसी जमीनें दी जाती रहीं हैं। इस तरह से दिनेश यादव ने जीतू पटवारी को जमकर लपेटे में लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News