Punjab Kesari MP ads

उफ्फ... शौचालय के पानी की मिठाई के बाद अब मकड़ी के जालो में रखे मिले लड्डू

Thursday, Aug 15, 2019-01:59 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): कमबख्त ये मिठाई वाले मार ही डालेंगे। दो दिन पहले जोधपुर मिष्ठान भंडार में शौचालय के पानी से मिठाई बनती मिली और आज मुरार का आनंद मिष्ठान भंडार। इनका कारखाना ऐसा कि देख भर लिया तो गंदगी के कारण घिन्न आ जाए। ये साहब मिठाईयां भी मकड़ी के जालो के बीच रखतें है। 

PunjabKesari

ये हकीकत तब सामने आई जब SDM पुष्पा पुषाम से इसकी शिकायत किसी जागरूक व्यक्ति ने की। शिकायत के बाद तहसीलदार मुरार नरेश चंद गुप्ता और खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया और कबाड़े के गोडाऊन में मकड़ी के जालों के बीच लड्डू रखे हुए मिले। बात यही खत्म नही हुई। यहाँ छैने के रसगुल्ले को पास से देखकर पूरी टीम का बदबू से हाल बेहाल हो गया। भला हो प्रशासन की टीम का जिन्होंने मैदा और न जाने किन-किन मिलावट से बनी बदबू मारती इन  मिठाइयों को फ़ौरन नष्ट कराया। वर्ना कल रक्षाबंधन पर सस्ते में पूरा माल खपाने की तैयारी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News