बागेश्वर धाम की श्याम मानव को खुली चुनौती, रायपुर आकर मिलो आने जाने का किराया हम देंगे...

Saturday, Jan 21, 2023-01:26 PM (IST)

रायपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम है के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए है नागपुर की एक संस्था, अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के संस्थापक ने उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। जबकि इन सभी आरोपों को धीरेंद्र शास्त्री ने पूरी तरह से निराधार बताया है और सफाई भी दी है। 

PunjabKesari

धीरेंद्र शास्त्री पर लगे आरोपों के खिलाफ उनके समर्थक उतर आए हैं। देशभर में बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ साथ एक सोशल मीडिया पर एक अभियान सा छीड़ गया है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में कहा है कि ऐसे लोग आते रहेंगे। हमारे पास बंद कमरा नहीं है। उन्हें खुद आकर देखना चाहिए। कोई भी मेरे शब्दों और कार्यों को कैमरे पर चुनौती दे सकता है। लाखों लोग बागेश्वर बालाजी के दरबार में आकर बैठते हैं। जो मुझे प्रेरित करेगा, मैं लिखूंगा और जो लिखूंगा, वह सच हो जाएगा। मुझे अपने भगवान पर भरोसा है।

PunjabKesari

दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार को नागपुर में अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति की तरफ से चुनौती दी गई थी। इसपर देशभर बवाल मच गया था। हिंदू संगठनों ने भी अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव का पुतला दहन किया था। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर के दिव्य दरबार में श्याम मानव को आमंत्रण दिया था। उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए किराए का खर्चा भी उठाने का बयान दिया था। तब से ये मामला देशभर चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News