विकास यात्रा में BJP विधायकों का विरोध, ग्रामीणों ने खूब सुनाई खरी खोटी, वीडियो वायरल

Friday, Feb 17, 2023-12:35 PM (IST)

शहडोल(अजय नामदेव): इन दिनों भाजपा पूरे मध्य प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है। विकास यात्रा का कहीं जोर-शोर से स्वागत हो रहा है, तो कुछ जगह ग्रामीण इसका विरोध भी कर रहे हैं। ऐसे ही विरोध की एक तस्वीर शहडोल जिले के दो विधनसभा क्षेत्र जयसिंहनगर व जैतपुर विधासभा क्षेत्र से सामने आई है। जहां बीजेपी विधायक को ग्रामीणों ने घेर लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों का विरोध देखकर मौके से विधायक चुपचाप निकल गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

दरअसल शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा पहुंची। इस विकास यात्रा में तमाम अधिकारियों के साथ भाजपा विधायक मनीष सिंह भी शामिल थी। ग्राम चन्नौड़ी नगर में जैसे ही यह विकास यात्रा पहुंची, तो गांव के कुछ लोग 6 माह से मजदूरी भुगतान की समस्या को लेकर विकास यात्रा का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने विकास यात्रा के काफिले में शामिल विधायक मनीषा सिह को घेरा और खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों का विरोध देखकर मौके से विधायक चुपचाप निकल गई।

PunjabKesari

इसी तरह शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के में विकास यात्रा पहुंची, इस विकास यात्रा में तमाम अधिकारियों के साथ वर्तमान भाजपा विधायक (पूर्व वन एवमं राजस्व मंत्री) जयसिहं मारवी भी शामिल थे। ग्राम चुहिरा नगर में जैसे ही यह विकास यात्रा पहुंची, तो गांव के कुछ लोग गांव का विकास व रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर विकास यात्रा का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने विकास यात्रा के काफिले में शामिल विधायक जयसिंह मरावी सिह को घेरा और खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों का यह भी कहना था कि चुनाव के बाद आज विधायक विकास यात्रा में पहली बार दिखे है। लोगों का विरोध देखकर मौके से विधायक चुपचाप शांत रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News