Punjab Kesari MP ads

पंचायत सचिव अचानक हुए लापता, मोबाइल भी बंद; बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले थे

Tuesday, May 12, 2026-02:00 PM (IST)

MP Desk: एमपी के सतना जिले में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव निवासी एक पंचायत सचिव अचानक लापता हो गए हैं। बताया गया कि वह घर से बेटे के शादी के कार्ड बांटने निकले थे। इसके बाद से घर वापिस नहीं लौटे है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद शादी की खुशियों को ग्रहण लगा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजहटी गांव में से सामने आई है। जहां निवासी 54 वर्षीय रामदयाल चौधरी   ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। ड्यूटी के बाद ही बेटे की शादी के कार्ड भी बांटने थे। लेकिन, देर रात तक वापिस नहीं लौटने पर  परिजनों को चिंता होने लगी। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। घटना 9 मई की बताई गई है। रामदयाल चौधरी ग्राम हड़हा में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं।  

इसके बाद परिवार ने अपने रिश्तेदारों से सचिव की जानकारी जुटाई। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं मिला। मामले में जसो थाने में पंचायत सचिव की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस लापता पंचायत सचिव की तलाश में जुटी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News