Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह को सौपेंगी ज्ञापन, आदिवासियों का विकास कम, इवेंट ज्यादा कर रही है शिवराज सरकार: पीसी शर्मा

Friday, Apr 22, 2022-03:29 PM (IST)

भोपाल (प्रतुल पाराशर): पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने महंगाई, बेरोजगारी और शिवराज सरकार की मनमानी के खिलाफ बयान दिया है। पीसी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देगी। इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने शासन और पुलिस से अनुमति मांगी है। 

गृहमंत्री को देंगे ज्ञापन: पीसी शर्मा

पीसी शर्मा ने कहा कि रोड शो के दौरान पांच नंबर बस स्टॉप के पास कांग्रेस ज्ञापन देगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में पीसी शर्मा और अन्य कार्यकर्ता अमित शाह मिलने जाएंगे। एमपी में बढ़ते महिला अपराध, बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ज्ञापन सौंपेगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News