Petrol Price Hike: पेट्रोल की कीमतों में अचानक भारी उछाल, जानिए नए रेट
Saturday, Mar 21, 2026-12:01 PM (IST)
भोपाल: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर असर दिखने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 से 2.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल—खासतौर पर ईरान-अमेरिका तनाव—का सीधा असर भारत पर पड़ा है। भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में वैश्विक अस्थिरता का असर घरेलू बाजार में दिखना लाजिमी है।
भोपाल में नई कीमतें
भारत पेट्रोलियम का “स्पीड” पेट्रोल अब ₹116.29 प्रति लीटर पहुंच गया है, जो पहले ₹114.11 था। वहीं सामान्य E-20 पेट्रोल ₹106.55 प्रति लीटर पर स्थिर है।
कंपनियों के प्रीमियम ब्रांड और नई दरें
HPCL (Power): ₹116.77 (+₹2.18)
BPCL (Speed): ₹116.29 (+₹2.18)
IOCL (XP95): ₹115.86 (+₹2.18)
प्रीमियम पेट्रोल की खासियत यह है कि इसमें एथेनॉल की मात्रा कम होती है, जिससे इंजन पर बेहतर प्रदर्शन मिलता है। हालांकि इसकी खपत कुल पेट्रोल की तुलना में केवल 2-3% ही है।
क्यों बढ़े दाम?
कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार
इंडियन बास्केट 70 डॉलर से बढ़कर 150 डॉलर+
वैश्विक तनाव और सप्लाई अनिश्चितता
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बदलाव संभव है। फिलहाल राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

