इंतजार खत्म...किसानों के खाते में आज आएगी राशि, PM मोदी जारी करेंगे PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त, ऐसे करें चेक
Wednesday, Nov 19, 2025-12:42 PM (IST)
दिल्ली/भोपाल : लंबे समय से PM Kisan Samman Nidhi की राशि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। आज उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी PM Kisan Samman Nidhi 21वीं किस्त आज 19 नवंबर 2025 को जारी करेंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक क्लिक के जरिए किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये भेजेंगे। इस दिन को सरकार ने किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने का भी फैसला किया है। पीएम मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम से PM इस किस्त को डिजिटल तरीके से जारी करेंगे। सरकार इस बार करीब 18,000 करोड़ रुपये देशभर के 9 करोड़ पात्र किसानों के खाते में भेजेगी।
PM मोदी एक दिन के दौरे पर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जाएंगे। सबसे पहले वे आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में भगवान श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद कोयंबटूर पहुंचकर वे South India Natural Farming Summit 2025 का उद्घाटन करेंगे और वहीं से किसानों को PM Kisan की राशि भेजेंगे।
PM Kisan Yojana: कैसे मिलता है लाभ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 से लागू है। इसमें हर पंजीकृत किसान परिवार को सालाना ₹6,000 दिए जाते हैं। यह राशि चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन किस्तों में भेजी जाती है।
योजना से किसानों को मिलती है राहत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत है। इस योजना के तहत हर किसान को साल में 6,000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं। यह राशि खाद, बीज और खेत की तैयारियों में महत्वपूर्ण मदद करती है और किसानों के लिए आर्थिक सहारा साबित होती है।

