Punjab Kesari MP ads

कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार...

Monday, May 06, 2024-04:36 PM (IST)

देवास। (एहतेशाम कुरेशी): मध्य प्रदेश की देवास जिले की भौंरासा पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को उज्जैन जिले से गिरफ्तार किया है, जिसने जनवरी महीने में भोरांसा थाना क्षेत्र के रहने वाले रवि कलोता को शादी के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगाया था। आपको बता दें कि यह पूरा गिरोह है जिसमें 6 सदस्य शामिल हैं, इस गैंग में शामिल लोग आरोपी महिला के रिश्तेदार बन जाते हैं, और लड़के बालों से शादी के पहले नगदी लेते हैं और लिखा पढ़ी कर महिला की शादी कर देते थे। शादी के 3 या 4 दिन बाद महिला ससुराल से भाग जाती थी। 

PunjabKesari
देवास जिले के भौरांसा थाना क्षेत्र के ग्राम खोनपीर पिपलिया निवासी रवि कलोता के साथ महिला ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था, फरियादी ने शादी से पहले 2 लाख रुपए दिए और उसकी शादी के 3-4 दिन बाद महिला और उसके नकली बहन बहनोई फरार हो गए थे,जिसकी रिपोर्ट रवि ने आकर थाने में लिखवाई थी। 

PunjabKesariजनवरी के बाद फरवरी में पुलिस ने इसके साथी 4 पुरुष और 1 महिला इंदौर निवासी दलाल राजेश सुनहरे,खरगोन के अखिलेश और महेश, खलघांट की एक महिला और शाजापुर के धर्म सिंह को जो कि आरोपी महिला के रिश्तेदार बनकर आए थे उनको गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तभी से यह लुटेरी दुल्हन फरार चल रही थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला पर देवास एसपी ने 2 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था, जो अब इसको पकड़ने वाली भौरांसा पुलिस टीम को दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News