Punjab Kesari MP ads

नौकरी का झांसा देकर 23 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर युवाओं को बनाता था शिकार

Monday, Mar 30, 2026-08:49 PM (IST)

सिंगरौली(अंबुज तिवारी) : नौकरी लगाने का झांसा देकर 23 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बड़ोखर निवासी आरोपी साहबलाल बैस ने अब तक कुल 31 बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाया है।

आरोपी ने जुलाई में सिंगरौली के खड़िया स्थित कलिंगा कामर्शियल कार्पोरेटेड लिमिटेड में 1 लाख रुपए देकर नौकरी शुरू की थी। नौकरी के जमने के बाद धीरे धीरे कंपनी के साइड इंचार्ज सिद्धार्थ सिंह से उसकी मित्रता हुई और दोनों ने मिलकर लोगों को चूना लगाने का खेल शुरू किया।

गिरफ्तार आरोपी साहेबलाल लाल बैस ने पुलिस को बताया कि उसने अब तक कुल 31 लोगों से 23 लाख 25 हजार रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर लिए। आरोपी बेरोजगार और नौकरी तलाश रहे युवाओं से पैसे लेकर उन्हें फर्जी गेटपास और ज्वाइनिंग लेटर भी देता था।

बीते दिन डगा गांव के निवासी 19 वर्षीय अंकित विश्वकर्मा ने ठगी किए जाने की शिकायत बरगवां थाने में दर्ज कराई थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.पुलिस दूसरे आरोपी सिद्धार्ध सिंह की भी तलाश में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News