पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, चाकू की नोक पर अपराधी को छुड़ाया

3/17/2019 10:06:09 AM

राजगढ़: जिले में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां फरार चल रहे आरोपी को छुड़वाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। 

PunjabKesari

आरोपी के  बचाव में पुलिस पर हमला
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सुठालिया नगर से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम कड़िया गुर्जर में शनिवार को पुलिस एक साल से फरार चल रहे वारंटी रामेश्वर को पकड़ने गई थी। पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ कर लौट रही थी, तभी अचानक 20 से 25 ग्रामीणों ने फरसे, बन्दूक व तलवार से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते उससे पहले ग्रामीणों ने घेरकर उनके साथ मारपीट की और बन्दूक की नौंक पर आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

PunjabKesari
 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एसडीओपी एनके नाहर सहित बड़ी तादाद में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। आरोपी रामेश्वर गुर्जर लूट के मामले में करीब 1 वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने हमला करने वाले लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाशी ली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News