21 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़े जाने के बाद हंसने लगा तस्कर, पुलिस के सामने कैमरे को देख हंसते हुए किया सैल्यूट

Thursday, Feb 12, 2026-08:22 PM (IST)

राजगढ़ (धर्मराज सिंह):  मध्य प्रदेश के राजगढ़ से अपराध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने  एमडी ड्रग को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने  21.510 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करके बड़े एक्शन को अंजाम दिया है। राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये इतनी बड़ी खेप आरोपियों के घर और खेत से जब्त की गई है। गिरोह के सरगना सहित 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

पकड़े जाने के बाद आरोपी ने हंसते हुए कैमरे को देख किया सैल्यूट

 

PunjabKesari

जो  जानकारी सामने आई है उसके मुताबित  राजगढ़ जिले की माचलपुर थाना पुलिस ने घर और खेत में दबिश दी। इस दौरान पुलिस भी हैरान रह गई जब  उसे 21.510 किलोग्राम एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप मिली। यह काफी बड़ी खेप है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा तो एक अजीब वाक्या भी सामने आया है।  पुलिस जब आरोपियों को लेकर जा रही थी तो आरोपी हंसते हुए दिखाई दिए और  एक ने तो कैमरे को देखकर सैल्यूट तक कर दिया ।

राजगढ़ एसपी अमित तोलानी ने  दी जानकारी

वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजगढ़ एसपी अमित तोलानी ने बताया कि बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 21 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की है। अनुमानित कीमत 21 करोड़ रुपये है। इसे पीछे मुख्य भूमिका दीपक गुर्जर और रविनंदन पाटीदार की है । इससे पहले एमडी ड्रग्स बनाने वाला पांच ड्रम केमिकल मिला था। एसपी के मुताबिक इन ड्रमों का वजन 266 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये थी। इन ड्रम को ललित गुर्जर, दिनेश गुर्जर और रामेश्वर गुर्जर ने ठिकाने लगाने का काम किया था। फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई  से हड़कंप है। राजगढ़ पुलिस की 4 से 11 फरवरी तक चली सिलसिलेवार कार्रवाई में 30 करोड़ की ड्रग्स सहित ड्रग्स बनाने के केमिकल जब्त किए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News