इंदौर पुलिस ने होटल में दबीश देकर 10 लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया
Sunday, Jun 19, 2022-04:42 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देह व्यापार का चलन दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक ऐसा ही मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर देह व्यापार से पर्दा उठाया है। यहां से 10 युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक युवतियां चंद पैसों के लिए अपना शरीर बेच रही थी। इसके साथ ही यहां होटल स्टाफ की मदद वैलेंटाइन होटल से धंधा चल रहा था।
होटल वैलेंटाइन पर छापामार कार्रवाई
जांच अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि दरअसल रविवार दोपहर को मुखबिर से सूचना मिली थी। उसी आधार पर तुलसी नगर स्थित वैलेंटाइन होटल में दबिश दी गई। यहां से पुलिस ने 10 युवक-युवतियों को पकड़ा। अलग-अलग कमरों में यह सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे। पूछताछ में पता चला है के आरोपी शुभम सिसोदिया होटल में देह व्यापार करवा रहा था। वह 1000 से लेकर 3000 तक की राशि कस्टमर से लेता था। उसमें से कुछ हिस्सा लड़कियों को देता था और बाकी खुद रख लेता था। सभी लड़कियां महाराष्ट्र और कलकत्ता की रहने वाली है और इंदौर में आकर देह व्यापार के काम में जुड़ गई।