Punjab Kesari MP ads

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म! लिफ्ट देने के बहाने से वाहन में बैठाया, 4 युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की

Wednesday, Oct 07, 2026-03:44 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने से वाहन में बैठाया गया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर चार युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की।  बताया गया कि लड़की लुंड्रा में आर्केस्ट्रा देखने जा रही थी। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरगुजा जिले का है। जहां लुंड्रा में आर्केस्ट्रा देखने जा रही एक नाबालिग लड़की सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने से वाहन में बैठा लिया। लेकिन, उनकी नीयत बिगड़ गई। नाबालिग को लेकर सुनसान जगह पहुंच गए। जहां उसके साथ 4 युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए।    

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को अपबीती सुनाई। परिजन पीड़िता को लेकर लुंड्रा थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों का मेडिकल कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News