Punjab Kesari MP ads

युवती के साथ दुष्कर्म! नौकरी का झांसा देकर दफ्तर में दरिंदगी की, परिजनों के उड़े होश

Wednesday, Oct 07, 2026-02:14 PM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर दरिंदगी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

जानकारी के अनुसार, युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह काम की तलाश में होटल द ग्राण्ड गिररज जी मंदिर के सामने गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम तुषार अग्रवाल बताया। बाद में उसे पता चला कि उसका नाम अरुण रावत है। आरोपी ने उसे संजय कॉम्पलेक्स स्थित अपने कार्यालय में चाय-पानी और सफाई का काम करने के लिए आठ से 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही।

युवती के अनुसार वह 20 सितंबर को कार्यालय देखने पहुंची। इसके बाद आरोपी ने उसे अलग-अलग तारीखों में फोन कर कार्यालय बुलाया और काम शुरू करने की बात कही। 30 सितंबर की शाम करीब छह बजे आरोपी के बुलाने पर वह संजय कॉम्पलेक्स स्थित कार्यालय पहुंची।

आरोप है कि आरोपी उसे कार्यालय के ऊपर बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी तथा जातिगत गालियां दीं। इसके बाद युवती वहां से निकलकर घर पहुंची। युवती ने बताया कि आरोपी की धमकी के कारण वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सकी। बाद में उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनके हौसला देने पर इंदरगंज थाने पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके कार्यालय पहुंची तो वह बंद मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी यहां से मशीनें बेचने का काम करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News