Punjab Kesari MP ads

नर्स की शिकायत पर पुलिस ने बाबू को उठाया

Friday, Aug 09, 2019-05:15 PM (IST)

ग्वालियर: मुरार अस्पताल में एक नर्स की शिकायत पर मुरार पुलिस ने सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात आवक जावक बाबू को उठा लिया है। नर्स ने अपनी शिकायत में बताया कि बाबू अविनाश तिवारी मेरे दस्तावेजों को देने में आना कानी कर रहा है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

दरअसल, नर्स ने नर्सिंग काउंसिल कार्यालय में रिन्यूवल के लिए दस्तावेज भेजे थे। दस्तावेज भी रिन्यू होकर डाक के माध्यम से सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे जहां पर डाकिया ने आवक जावक शाखा के बाबू को दस्तावेज सौंपते हुए रिसीविंग भी ली जिसकी छाया प्रति उसके पास है। आवक जावक शाखा में तैनात बाबू अविनाश तिवारी से दस्तावेजों की कई बार मांग की। लेकिन वह हर बार टरका देता है। अतः मेरे दस्तावेज दिलाए जाएं। 

PunjabKesari

वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए बाबू अविनाश को सिविल सर्जन कार्यालय से पकड़ कर उससे पूछताछ की। बाबू ने माना कि दस्तावेज दस्तावेज भोपाल से आए थे लेकिन उसने कहां रख दिए यह याद नहीं है। दस्तावेजों को खोजने के बाद वह जल्द ही उसे दे देगा। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News