भाजपा नेता ने पूर्व पत्नियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप
Tuesday, Jun 16, 2026-03:22 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान) : पूर्व मंत्री व भाजपा नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में पूर्व पत्नियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दीपक जोशी का आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने साजिश कर रही है।
शिकायत में कहा गया है कि उनकी पूर्व पत्नियां व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के जरिए दीपक जोशी को छोटी मूंगफली और बिना दांत का बुड्ढा जैसे शब्दों से पूर्व मंत्री की छवि धूमिल हो रही है। पूर्व पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फोटो की मार्किंग कर फोटो वायरल करने की धमकी दे रही।
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई और शिखा मिश्रा और पूर्व पत्नी नम्रता जोशी पर व्हाट्सएप ग्रुप में बदनाम करने और चरित्र हरण की कोशिश के आरोप लगाए।
दीपक जोशी की तीसरी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने भी दर्ज कराई शिकायत, कहा दोनों महिलाएं खुद को दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा करती हैं। व्हाट्सएप और फेसबुक से फोटोज़ क्रॉप करके फोटो वायरल करने की धमकी दे रही हैं।
दीपक जोशी ने सायबर सेल, डीजीपी कैलाश मकवाना और शाहपुरा थाने ने प्रभारी को दर्ज कराई शिकायत। दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने मांग की कि आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं और सायबर एक्ट की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई हो।

