Punjab Kesari MP ads

भाजपा के दिग्गज विधायक के पिता का निधन, CM मोहन यादव हुए दुखी; सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Tuesday, Jun 09, 2026-03:26 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थित बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज विधायक विष्णु खत्री के पिता के निधन हुआ है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायक के पिता के निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा-"बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री विष्णु खत्री जी के पूज्य पिताजी श्री धन्नालाल खत्री जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News