भांजे ने मामी से किया रेप, घर में घुसकर कई बार बनाए संबंध ! पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज
Thursday, Jun 11, 2026-06:09 PM (IST)
भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक भांजे ने अपनी मामी का रेप किया। आरोप है कि घर में घुसकर कई बार गंदा काम रहता था। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ निगला है। बताया कि महिला ने कई बार पति को आपबीती सुनाई। लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भोपाल के एक ग्रामीण क्षेत्र का है। जहां निवासी 33 वर्षीय महिला ने अपने ही भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बताया कि उसका पति सब्जी का काम करता है। इसीलिए घर से दूर मंडी में सब्जी खरीदने जाना पड़ता है। ऐसे में वह अकेली घर पर रहती है। आरोप है कि गांव में ही रहने वाला उनका भांजा बहाने से घर में घुस आता है। इसी दौरान उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका है। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने बीती 5 जून को उसके साथ रेप किया है। जिससे परेशान होकर 9 जून को घर में जहरीला पदार्थ निगला है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

