Punjab Kesari MP ads

MP के अस्पताल चल रहे राम भरोसे, पहले गलत इंजेक्शन से हुई बच्ची की मौत, फिर नसीब न हुआ शव वाहन

Monday, Mar 18, 2019-04:27 PM (IST)

छतरपुर: जिले के बक्सवाहा नगर के वार्ड नंबर 1 में 6 साल की मासूम बच्ची की अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद बच्ची को उसे सरकारी अस्पताल लाया गया जहां गलत व्यक्ति द्वारा गलत इंजेक्सन लगाया गया और बच्ची की मौत हो गई। परिजनों द्वारा प्राइवेट कंपाउंडर ब्रजेश अहिरवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 निवासी राधा पटेल उम्र 6 साल पिता निर्पत पटेल की बच्ची को ब्रजेश अहिरवार कंपाउंडर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से मासूम बच्ची की जान चली गई। परिजनों द्वारा थाना बक्सवाहा में कंपाउंड ब्रजेश अहिरवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके थाना प्रभारी राम नाथ से कार्रवाई की मांग की है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में शव वाहन व्यवस्था न हो पाने और अन्य कोई व्यवस्था न होने के कारण बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों द्वारा खाट पर लिटाकर लाया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News