प्रभात झा की मां का निधन, CM कमलनाथ और शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

Friday, Sep 20, 2019-01:36 PM (IST)

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के मां लालमुखी का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। उनका अंतिम संस्कार बिहार के सीतामढ़ी जिले के कुरियाई गांव में आज शाम को होगा। सीएम कमलनाथ ने लालमुखी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।


सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा...
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की माताजी श्रीमती लालमुखी देवी झा जी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे।



पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर दी प्रभात झा की माता को श्रद्धांजलि दी...
हमारे साथी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा जी की माताजी के स्वर्गवास का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News